लखीमपुर खीरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने पत्रकार पर जानलेवा हमला किया, हुआ गिरफ्तार
आपको बताते चलें कि लखीमपुर खीरी में नगर पालिका के चेयरमैन प्रतिनिधि के द्वारा जिले के दैनिक जागरण वरिष्ठ पत्रकार विकास सहाय पर जानलेवा हमला तब कर दिया गया जब पालिका अध्यक्ष श्री कृष्णा सिनेमा के पास लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गई थी। पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि शोभितम मिश्र ने इसी दौरान कवरेज कर रहे दैनिक जागरण पत्रकार विकास सहाय से मारपीट करते हुए गला दबाकर मारने का प्रयास किया। विकास सहाय ने कोतवाली में यह सूचना दर्ज कराई।इस प्रकरण को लेकर पूरे जिले के पत्रकारों में काफी रोष व्याप्त ।पुलिस ने अभियुक्त की तलाश में पालिकाध्यक्ष के आवास व उनके पति के क्लीनिक पर दबिश दी ।बाद में अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
