मितौली खीरी। आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के तहत मितौली पुलिस की तरफ से तिरंगा यात्रा थाना प्रभारी मितौली अनिल कुमार की अगुवाई में निकाली गई मितौली कोतवाली से उप जिलाधिकारी कार्यालय मितौली बड़ी बाजार होते हुए बड़ागांव तिराहा सहित मुख्य मार्गों पर हाथ में तिरंगा लिए हुए भारत माता की जय, विजई विश्व तिरंगा प्यारा के नारों से हाथ में तिरंगा लेकर पदयात्रा की गई थानाध्यक्ष मितौली ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर संदेश देते हुए कहा सभी लोग अपने घरों के ऊपर भारत की शान तिरंगा झंडा लगाना है। और कहा कि राष्ट्रीय झंडे का अपमान न हो इस बात का विशेष ध्यान रखना है तिरंगा अभियान समाप्त होने के बाद झंडे को सम्मान पूर्वक अपने घरों में सुरक्षित रखना है। रैली निकालकर जवानों ने राष्ट्र एकता का संदेश दिया और कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में आजादी के स्वतंत्रता दिवस पर जश्न पर विशेष खुशियां व प्रत्येक नागरिक आजादी का जश्न मना रहा है अमृत महोत्सव के रूप आजादी को मनाने के लिए तिरंगा यात्रा जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी मितौली सुनीत कुमार के अलावा समस्त उपनिरीक्षक व कांस्टेबल , व महिला कांस्टेबल सहित समस्त पुलिस के जवान मौजूद रहे
