बाल भिक्षावृत्ति/ बचपन बचाओ आंदोलन के क्रम में जनपद लखीमपुर खीरी शहर व थाना फूलबेहड़ में मंदिर बस स्टॉप रेलवे स्टेशन टेंपो स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर । तथा मानव तस्करी बचपन बचाओ आंदोलन से संबंधित जागरूकता अभियान में लोगों को जागरूक किया गया
उ0प्र0 शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान बाल भिक्षावृत्ति/ बचपन बचाओ आन्दोलन के क्रम में पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी के पर्यवेक्षण में ए0एच0टी0यू0 में नियुक्त प्रभारी निरीक्षक जैनेंद्र कुमार कर्मचारीगण , का0 राजेश यादव महिला आरक्षी नीरज गिल ,व चाइल्ड लाइन से समन्वयक संतोष राजवंशी, नैमिष की संयुक्त टीम द्वारा अभियान चलाकर बाल भिक्षावृत्ति के 05 बच्चों को भीख मांगते हुए पाए गए जिन्हें सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां पर सीडब्ल्यूसी द्वारा इन बच्चों को चाइल्ड लाइन खीरी के माध्यम से तो दो बच्चों को चाइल्ड लाइन सीतापुर के सदस्यो को सौंपा और 03 बच्चों को बाल सुधार ग्रह पिपरा करमचंद में संरक्षण दिया।
