मितौली खीरी ।। दोषी थाना अध्यक्ष निघासन, सहित सभी समस्त सिपाहियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटना की सी बी सीआई डी जांच कराकर उन्हें बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर मितौली तहसील के समस्त पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल महोदय को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मितौली को सौंपा।
निघासन थाना क्षेत्र के दैनिक समाचार पत्र अमृत विचार के प्रतिनिधि विकास दीक्षित उर्फ अटल को स्वतंत्रता दिवस के दिन जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस अमृत महोत्सव घर घर हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था । उसी समय विकास दीक्षित को निघासन पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मारते हुए घर से लाकर थाने में बर्बरता पूर्वक पिटाई कर बंद कर थर्ड डिग्री का प्रयोग किया गया इस तालिबानी सजा को लेकर मितौली ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों ने एक बैठक कर पत्रकार साथी के साथ हुई घटना की भर्त्सना करते हुए प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय के माध्यम से भेजा गया है। समस्त पत्रकार बंधुओं ने पत्रकार एकता जिंदाबाद , निघासन पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सांकेतिक धरना देकर उप जिलाधिकारी मितौली को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की है ।वहीं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के विरुद्ध पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक की गई कार्यवाही की घोर निंदा करते हुए पत्रकारों की सुरक्षा की मांग की है इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र शुक्ल, सुरेश कुमार शुक्ल, अखिलेश कुमार मिश्र , एसपी सिंह, रामचंद्र मंगलेश, सर्वेश कटियार, एसपी सिंह सहारा, कयूम अली, पंकज कुमार, जितेंद्र बाजपेई, सुनील कुमार तिवारी , पंकज कुमार अवस्थी, संजय कांत मिश्र, सचिन पांडे, राजीव दीक्षित, अभिषेक सिंह ,कमलेश पाल, संजय यादव, मुदित दीक्षित,आरिफ, सहित समस्त तहसील के अखबारों के पत्रकार मौजूद रहे।
