लखीमपुर खीरी |आजादी के अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य पर शहीद स्थलों/स्मारकों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर राष्ट्रधुनों के वादन होने के संबंध में आज पुलिस/पीएसी बैण्ड द्वारा जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन की उपस्थिति में जनपद खीरी के कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत विलोबी चौराहा के निकट गांधी स्मारक पर राष्ट्रधुनों का वादन किया गया ।
जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह व पुलिस अधीक्षक,संजीव सुमन द्वारा गांधी स्मारक पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक बताया गया कि अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ हमारे देश को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आरंभ किया है । इस अभियान का उद्देश्य आमजन के दिलों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना व देश के लिए प्रत्येक व्यक्ति में प्रेम जागरूक करना है। जिससे देश का हर देशवासी अपने देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहें ।
