मितौली खीरी। विकासखंड मितौली सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अमृत महोत्सव तिरंगा मार्च का आयोजन पुलिस उपाधीक्षक मितौली ,थानाध्यक्ष मितौली सुनीत कुमार, होमगार्ड के समस्त जवान पुलिस बल के साथ अमृत महोत्सव तिरंगा मार्च निकाल कर शांति का संदेश दिया मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद, भाजपा नेता प्रदेश प्रवक्ता जुगल किशोर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उप जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी मितौली सुनीत कुमार जिला कमांडेंट ने मुख्य अतिथि को राष्ट्रीय तिरंगा झंडा देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रवक्ता जुगल किशोर ने उपस्थित पुलिस बल व होमगार्ड जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि होमगार्ड बल सर्वोत्तम बल है। देश व प्रदेश की सेवा में इनकी अहम भूमिका है। मैं जवानों से आग्रह करता हूं घर घर जाकर तिरंगा लगवाएं और लोगों को सुरक्षा प्रदान करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,योगी आदित्यनाथ का सपना है कि आजादी के पुनीत अवसर पर प्राणों की बलि देने वाले देशभक्तों को नमन करते हुए अपने घर में तिरंगा पहराकर राष्ट्रीय दिवस महा पर्व के रूप में बनाएं और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, वंदे मातरम का गान करें । उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने कहा की समस्त कर्मचारी, पुलिस बल मिलकर घर-घर तिरंगा फहराने में सहयोग करें। इस अवसर पर अल्पसंख्यक भाजपा उपाध्यक्ष शमशाद अली, प्रमुख प्रतिनिधि मितौली गौरव सिंह उर्फ मोनू, सोबरन लाल, हेमराज,जितेंद्र कुमार, गार्गी प्रसाद व समस्त होमगार्ड के जवान पुलिस बल सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
