मितौली-खीरी:- हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम पर मंगलवार को करबला में ताजिये गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान ताजियों के जुलूस निकाले गए। बड़े ही अकीदत एहतराम के साथ इस्लामनगर मोहल्ले की कर्बला ताजिए सुपुर्द ए खाक किये गये
मितौली कस्बे में सोमवार शाम ताजिए चौक पर रखे गये। पूरी रात ताजियों की जियारत के लिए काफी संख्या में हिन्दू- मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। लोगों ने ताजियों को रंगीन झालो और आसपास रंगोली बनाकर सजाया गया। और हजरत इमाम हुसैन की याद में घरों में मिलाद शरीफ, मासिया, नोहा फातिहा, कुरानख्वानी आदि पढ़ी गयी। और प्रसाद के रूप में लोगों को जलेबी, रेवड़ी, मिठाई, शरबत, खीचड़ा, बिरयानी आदि का वितरण किया गया। मंगलवार को दोपहर नमाज के बाद विभिन्न स्थानों से ताजियों का उठना शुरू हुए और सभी ताजियेदार ताजिये को लेकर अस्पताल रोड पर एकत्रित हुए। जिसके बाद जुलूस लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग होते हुए इस्लामलनगर मोहल्ले की कर्बला पहुँचा। ताजिए के जुलूस में नौजवानों ने हैरत अंगेज करतब दिखाए और मातम किया। शाम को ताजियों का काफिला करबला पहुंचा। जहां पर ताजिए को सुपुर्दे ए खाक किए गया।
वही खमरिया करबला पर ताजिया पहुंचे जहाँ सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी सुनीत कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इस मौके पर नूरी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना रिजवान अहमद, कादरी मस्जिद के इमाम हाफिज राशिद खान,इरफान बंजारा, महबूब हसन, साजिद ठेकेदार, मो रफी अल्वी, शब्बीर बंजारा, जब्बार इदरीशी, आरिफ खान,रिजवान अली,अंसार खान, नौशाद खाँ ताशा,मंगलू बंजारा, नजीर बंजारा, छोटे इदरीशी, गुड्डू, साबिर बंजारा,टिल्लू बंजारा, सलमान बंजारा,निसार अहमद, रोजअली, अफरोज अली, अखतर, क्षेत्र पंचायत राजेंद्र प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।
