मितौली खीरी। विकासखंड मितौली के प्राथमिक विद्यालय अवधपुर में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे कहानी, सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे कक्षा 3 से 5 तक के बच्चो ने प्रतियोगिता में भाग किया।
कक्षा 5 की बालिका सुधा साहनी ने एकता मे बल से संबंधित एक बूढे पिता और उनके चार पुत्रो से संबंधित कहानी सुनाई , कक्षा 4 की बालिका पलक कुमारी ने चिडिया और दाना-एक लोककथा पर आधारित कहानी सुनाकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया , इसी क्रम मे दिव्यान्जली ने प्यासा कौआ और रितेश ने पंच परमेश्वर अंशिका नें मुर्गा और लोमड़ी ,जूली देवी ने बत्तख और बिल्ली जैसी शिक्षाप्रद कहानिया सुनाई । इस अवसर पर विद्यालय के इ0 प्र0 अ0 सवित कुमार मिश्र ने व स0 अ0 सच्चिदानंद मिश्र ने भी बच्चो को अच्छे से कहानी वाचन के गुरु सिखाए और कुछ पौराणिक और ऐतिहासिक कहानिया सुनाकर अच्छी सीख देने का प्रयास किया।।
