मोहम्मदी खीरी | दलित संगठनों के माध्यम से राजस्थान में इंद्र कुमार मेघवाल की हत्या एक शिक्षक के द्वारा की गई है जो कि इंद्र कुमार मेघवाल के घड़ा से पानी छूने पर शिक्षक के द्वारा मारा पीटा गया जिस कारण छात्र की मौत हो गई है जिसके उपलपक्ष में दलित संगठनों एवं बहुजन समाज पार्टी के सहयोग से मोहम्मदी में धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन उप जिलाधिकारी मोहम्मदी पंकज कुमार श्रीवास्तव को महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन दिया गया है बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष जयवीर गौतम व पार्टी के अन्य सदस्य गण मौजूद रहे जैसे उदय वीर आजाद, शिवराम गौतम, वीरेंद्र कुमार गौतम,अमर कुमार गौतम, अखिलेश कुमार जौहर,राम औतार गौतम, विकास कुमार गौतम, अनूप कुमार गौतम,श्यामू मास्टर, प्रेमचंद्र गौतम,हरदारी लाल गौतम, आदि लोगों की उपस्थिति में समस्त संगठनों की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन किया गया है
