मितौली खीरी ।आगामी त्योहारों को लेकर हिंदू मुस्लिम धर्म गुरुओं व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ कोतवाली परिसर मितौली में उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में संपन्न हुई थानाध्यक्ष मितौली सुनीत कुमार मौजूद रहे
जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने शांति कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा सावन मास को देखते हुए व 10 तारीख को रक्षाबंधन और मुहर्रम एक साथ होने के चलते समस्त लोग भाई चारे के साथ त्योहार मनाएं और उपस्थित धर्मगुरुओं से कहा कोई ऐसा नया कारनामा व नया कार्य न करें जिससे प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़े, पुरानी परंपरा के अनुसार जो कार्य किए जाते हैं उन्हीं के आधार पर ताजियादारी करें । कोई नया कार्य न करें जिससे शांति का माहौल बना रहे सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही कार्य करें जिससे किसी की भावना को ठेस ना पहुंचे पर्व पर उन्माद फैलाने वालों को छूट नहीं दी जाएगी गलत कारय व किसी धर्म मजहब पर टिप्पणी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कितनी पहुंच वाला हो। अगर कोई गलत कार्य या किसी की भावना को ठेस पहुंचाता है तो तुरंत सूचना दें ।थानाध्यक्ष मितौली सुनील कुमार ने धर्मगुरुओं संभ्रांत नागरिकों से कहा समस्त त्योहार भाई चारे के साथ मनायें जिससे समाज में अमन चैन व भाईचारा शांति कायम रहे इस अवसर पर धर्म गुरुओं के अलावा ग्राम प्रधान, बीडीसी ग्राम पंचायत सदस्य, संभ्रांत नागरिक पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
