लखीमपुर खीरी | पुलिस अधीक्षक सुमन के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी, यातायात के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान के तहत आज श्रावण मास में गोला गोकरण नाथ से कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक के पश्चात बहराइच गोला मार्ग से आते जाते समय लालपुर बैरियर बरगद चौराहा छाऊछ चौराहा एलआरपी चौराहा राजापुर चौराहा बीर बाबा मंदिर एवं अन्य जगहों पर कांवरियों एवं श्रद्धालुओं द्वारा ट्रैक्टर ट्राली व पिकप आदि के ऊपर बैठकर जा रहे श्रद्धालु/ कावड़ यात्रियों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने हेतु लगातार बताया जा रहा हैं एवं अपील की जा रही हैं कि यातायात नियमों के पालन करने से दुर्घटना से बचा जा सकता हैं आये दिन सड़क हादसे हो रहे है जिसमें लोगों की जान चली जाती है इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। पैदल चलते समय हमेशा अपने बाई पटरी पर चले सड़क पार करने से पहले बाएं-दाएं देखें कि कोई वाहन तो नहीं आ रहा, फिर पार करे,सड़क पर अकेले-अकेले चलना चाहिए, झुंड बनाकर नहीं चलना चाहिए, सड़क पर चलते समय मोबाईल फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, सड़क पर चलते समय इयरफ़ोनस का प्रयोग नहीं करना चाहिए, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टण्ट बाइकिंग से बचें, काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें। इसी तरह यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे। जनपद में जनपदीय पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 108 वाहन चालकों का चालान मोटर यान अधिनियम के तहत किया गया।
