मैगलगंज खीरी | थाना मैगलगंज के अंतर्गत मैगलगंज कस्बा के ही औरंगाबाद रोड पर महामानव तथागत गौतम बुद्ध विहार पर लगा पंचशील ध्वज को रात में किसी अराजक तत्व द्वारा उखाड़ कर फेंक दिया गया जिसकी सूचना बौद्ध विहार के उपासक द्वारा बसपा जिला अध्यक्ष जयवीर गौतम को सूचना दी गई सूचना पाकर जय वीर गौतम ने संबंधित मितौली उप जिलाधिकारी को टेलीफोन के माध्यम से अवगत कराया कई बार मैगलगंज कोतवाली के सीयूजी नंबर 94 5440 3785 पर फोन लगाने का प्रयास किया लेकिन फोन नहीं लगा फिर उपजिलाधिकारी मितौली को संबंधित घटना के बारे में बताया |
उप जिलाधिकारी ने संबंधित थाना मैगलगंज को बताया मैगलगंज की पुलिस ने मौके पर जाकर समाज के लोगों को भद्दी भद्दी गालियां दी जाति सूचक गालियां दी और जूता चप्पल पहन कर बौद्ध विहार में जो पंचशील ध्वज खेत में पड़ा था उसे पंचशील ध्वज को संबंधित थाना पुलिस मैगलगंज ने जूता पहन कर जबरदस्ती ध्वज को लगाने का कार्य किया जो की निंदनीय है घटनास्थल पर गांव और मोहल्ले के तमाम लोग मौजूद थे उसके साथ साथ ग्राम पंचायत के प्रधान अजीत कुमार यादव नें भी मौजूद थे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में होने के बावजूद मैगलगंज संबंधित थाना पुलिस ने जो अति निंदनीय कार्य किया है उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई
खबर लिखे जाने पर जिला अध्यक्ष ने बताया ऐसे कृत्य कार्य करने वालों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है
