भीखमपुर मितौली |आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में भारत सरकार के 75 वें वर्ष का उत्सव मनाने के लिए ऊर्जा मत्रालय भारत सरकार विद्युत विभाग जिला प्रशासन के सहयोग से कस्बा भीखमपुर में अमर शहीद राजनारायण मिश्र स्मारक स्थल ,पर व कन्हैया इंटर कॉलेज बेहजम में बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया।
बिजली महोत्सव का आयोजन राज्य और केन्द्र सरकार के संयुक्त मंच के रुप में किया गया।
बिजली महोत्सव में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य के तहद मुख्म अतिथि उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपध्याय , जिला नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार, जोनल अधिकारी प्रोजेक्ट इंजीनियर प्रतिश कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार ,विषिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता रामशब्द, प्रोजेक्ट इंजीनियर मनोज कुमार ,किताब सिंह, रामानंद चौहान व शैलेंद्र कुमार ने अमर शहीद राजनारायण मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर , मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभकामनाएं किया।
जिला नोडल अधिकारी ने उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपध्याय को गुलदस्ता दे कर स्वागत किया। शहीद के भतीजे नागेश्वर मिश्र को अंगवस्त्र व स्मृत चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी ।इस अवसर पर लघु फिल्मों के जरीए टीबी स्क्रीन दिखाकर योजनाओं की जानकारी दी मंच का कुशल संचालन आर्येंद्र पाल सिंह ने किया। कन्हैया लाल इण्टर कालेज बेहजम के बच्चों ने संस्कृति कार्यक्रम , सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को विद्युत विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मितौली विनीत कुमार उपध्याय ने संस्कृति कार्यक्रम मे भाग लेने बालें बच्चों को पुरूस्कृत किया। यूपी नेडा के कमलेश सिंह यादव, एस डी ओ वैंकेट पवन कुमार, जेई अश्विनी कुमार, ए इ विक्की गौड, अंकित राजपुर, सुपरवाइजर प्रदीप कुमार ,ग्रामीण नन्हेलाल मिश्र, सत्यदेव पाण्डेय, मनोज मिश्र, उमेश बाजपेयी, राकेश मिश्र, आदि सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहें।
