मोहम्मदी खीरी | मोहम्मदी ब्लाक के बसबिरवा संविलियन विद्यालय के बच्चे भी अब कान्वेंट के बच्चों के जैसे आधुनिक उपकरणों से पढ़ाई करेंगें
आज उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता तथा खंड शिक्षा अधिकारी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद् मोहम्मदी, अध्यक्ष सिविल बार मोहम्मदी तथा समाजसेवी अतुल रस्तोगी जी की उपस्थिति में उमा देवी चिल्ड्रेन्स एकेडमी के द्वारा हर कक्षा में लगाये गए ANDROID TV का अनावरण हुआ तथा हर शिक्षक को एक-एक ANDRIOD TAB दिया गया इसके साथ ही सभी 223 बच्चों को डिजिटल रेडी बुक्स वितरित की गयीं जिससे ग्रामीण अंचल के बच्चे भी आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर सकें
ज्ञात हो कि उमा देवी चिल्ड्रेन्स एकेडमी ने स्वेच्छा से एक सरकारी स्कूल को गोद लेने की अपील जिला प्रशासन से की थी जिसको सहर्ष स्वीकारते हुए यू० डी० स्कूल को बसबिरवा संविलियन विद्यालय गोद दिया गया था
यू०डी० की प्रधानाचार्या पुष्पा गुप्ता ने बताया कि हमारा लक्ष्य है कि अगले एक वर्ष में इस स्कूल को पूरे प्रदेश में एक मॉडल स्कूल के रूप में स्थापित करना
उपजिलाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, चेयरमैन नगर पालिका परिषद् मोहम्मदी, अध्यक्ष सिविल बार मोहम्मदी तथा समाजसेवी अतुल रस्तोगी जी ने इस कदम की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए इसको पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया तथा कहा कि इसके माध्यम से अन्य लोगों में भी बढ़ चढ़ कर स्कूल गोद लेने की इच्छा जागृत होगी
स्कूल के सभी बच्चे तथा अभिभावक अत्यंत प्रसन्नत दिखे, अभिवावक श्री सुन्दर पाल की आखों में यह कहते हुए आंसू आ गए कि अब उनके बच्चे का भविष्य उनको सुनहरा दिखने लगा है
लीड कम्पनी की तरफ से आये श्री विजय तिवारी ने कहा कि इन बच्चों के लिए TV, TABS और पुस्तकें उपलब्ध करना हमारे लिए एक सौभाग्य का विषय रहा तथा हम भविष्य में भी यह संभव मदद को तैयार रहेंगें
बसबिरवा स्कूल के शिक्षक मुकेश, कंचन, पूजा, संगीता तथा अंजू भी उत्साहित दिखें, प्रधानाध्यापक मुकेश ने कहा कि हम, हमारे शिक्षक, बच्चे, अभिभावक तथा यू०डी० स्कूल प्रशासन कदम से कदम मिलाकर काम करेंगें
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, पत्रकार बंधु तथा सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे
