मितौली खीरी ।आगामी त्योहारों के चलते मुस्लिम धर्मगुरुओं, व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ मितौली कोतवाली परिसर भीखमपुर पुलिस पिकेट पर पीस कमेटी की बैठक पुलिस उपाधीक्षक मितौली की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें थानाध्यक्ष मितौली मौजूद रहे।
पुलिस उपाधीक्षक मितौली अभय प्रताप मल्ल ने पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी बकरीद व सावन मास में कांवरियों को देखते हुए बड़ी सादगी व भाई चारे के साथ कुर्बानी का त्योहार बकरीद शांति और सादगी के साथ मनाएं सावन मास के प्रारंभ होने के चलते सभी मुस्लिम भाइयों से विशेषकर कहना है कि वह अपने बकरों की कुर्बानी सांत व एकांत स्थल व अपने घरों में कुर्बानी करें। खुले या सार्वजनिक स्थल पर न करें। कुर्बानी करने वाले स्थान को चारों तरफ से बंद कर ले। शेष बचे हुए अवशेष, अपवित्र इधर उधर ना फेंके, जमीन में गड्ढा खोद कर गाड़ दें जिससे किसी की भावना को ठेस ना पहुंचें । पर्व पर किसी को उन्माद फैलाने की छूट नहीं है चाहे किसी जाति वर्ग का हो। अपने बकरे की कुर्बानी के अलावा और किसी जानवर की कुर्बानी के लिए छूट नहीं है ।अगर की तो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कहीं कोई व्यक्ति शासन की मंशा के विपरीत कार्य करता है। या कहीं कोई अप्रिय घटना हो तो तुरंत सूचना दे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष मितौली सुनीत कुमार ने धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों से कहा कि समस्त लोग ईद का पर्व आपसी भाईचारे व मेलजोल के साथ मनाएं जिससे क्षेत्र और समाज में अमन चैन और भाईचारा कायम रहने के साथ-साथ शांति बनी रहे इस अवसर पर धर्मगुरुओं के अलावा ग्राम प्रधान, व्यापारी , पत्रकार , वकील, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
