मितौली खीरी | संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत विकासखंड मितौली में खंड विकास अधिकारी चंदन पांडे के अध्यक्षता में नोडल अध्यापकों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया खंड विकास अधिकारी चंदन देव पांडे ने सभी को संचारी रोगों से बचाव हेतु शपथ ग्रहण कराया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौलीअधीक्षक डॉक्टर देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सभी लोग अपने आसपास साफ सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखेंगे कहीं भी पानी न जमा होने दें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनेजमा हुए पानी में मच्छर के लारवा पनपते हैं जिससे संक्रामक रोग फैलते हैं

मलेरिया डेंगू दिमागी बुखार चिकनगुनिया स्क्रब टायफस आदि बीमारियां होती हैं यदि किसी व्यक्ति को बुखार चक्कर झटके शरीर में ऐंठन या लाल चकत्ते जैसे लक्षण हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ध्यान रखें झोलाछाप डॉक्टरों को बिल्कुल ना दिखाएं खंड शिक्षा अधिकारी फूलचंद ने सभी नोडल अध्यापकों को विद्यालयों में इस अभियान से संबंधित सभी कार्यक्रम माइक्रो प्लान के अनुसार आयोजित करने हेतु बताया ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद तय्यब सिद्दीकी ने बताया कि यह अभियान 1 जुलाई से 31जुलाई तक चलेगा जिसमें 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम रैलियां गोष्टी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम किए जाएंगे 15 जुलाई से 31 जुलाई तक घर-घर दस्तक अभियान चलेगा जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बुखार टीवी आदि बीमारियों के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान की जाएगी इस अवसर पर बीसीपीएम रोहित पाल अमित सक्सेना बीएमसी यूनिसेफ अंकित मिश्रा आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
