मैगलगंज खीरी | मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला सामने आया है जहां पर पीड़ित महिला के साथ छेड़छाड़ की गई लेकिन उसकी कहीं कोई भी सुनवाई नहीं दर-दर भटक रही पीड़ित महिला
आपको बताते चलें पूरा मामला मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के का है जहां महिला के साथ दिनांक 17 जून 2022 को रात करीब 10:00 बजे अपने बच्चे की दवा लेने गांव में ही डॉक्टर के पास जा रही थी तभी अचानक रास्ते में गांव के ही रहने वालों ने अपने साथियों के साथ साइकिल को रोका और पीड़ित महिला को पकड़ कर छेड़छाड़ करने लगे तभी पीड़ित महिला का लड़का चिल्लाने लगा और महिला के एक हजार रुपए छीन लिया और साइकिल भी छीन कर भागते समय पीड़ित महिला को जानमाल की धमकी भी दी गई है जिसकी सूचना मैगलगंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई थी जब मैगलगंज कोतवाली में पीड़ित महिला की कोई सुनवाई नहीं हुई उसके बाद पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है जिसके दूसरे दिन मैगलगंज पुलिस द्वारा पीड़ित महिला को बुलाया गया था
मैगलगंज पुलिस कई घंटों तक पीड़ित महिला को बिठाया रखें जिसके बाद विपक्षी लोग पहुंचे जहां उन लोगों के साथ सपा नेता व महान दल के नेताओं द्वारा दबाव बना कर सुलह समझौता की बात कह रहे थे जहां पीड़ित महिला ने समझौता से इंकार कर दिया तब वहां पर महान दल के व सपा के नेता ने मैगलगंज पुलिस वालों के सामने महिला की बेज्जती भी किया और डरा धमका कर जान से मारने की धमकी दी गई हैं
उत्तर प्रदेश योगी सरकार में क्या ऐसे छेड़छाड़ करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी या यूं ही इनको बख्श दिया जाएगा
