पवन दिक्षित – क्राइम मंडल ब्यूरो
मितौली खीरी। समाज मे महिलाओ को लेकर कुछ नकारात्म सोच लोगो मे होती है इस सोंच में बदलाव करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है इसी क्रम में महिलाओं एवम बच्चियों को शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलम्बी बनाने और उन्हें जागरूक करने के लिए एम ट्रस्ट रोजी रोटी संगठन के कार्यकर्ताओं ने मिशन शक्ति के तहत बालिकाओ को शिक्षित, सुरक्षित और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एक गोष्ठी के माध्यम से किया जागरूक। बताये सुरक्षा के गुर।
22 जून दिन बुद्धवार को विकास खंड के संविलयन विद्यालयं कचियानी में बालिका व महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर आयोजित मिशन शक्ति के तहत जागरूकता गोष्ठी में चाइल्ड लाइन से आई विभा सक्सेना तथा रजनी मिश्रा ने वुमेन पावर 1090, चाइल्ड लाइन 1098, 1076 तथा महिला हेल्पलाइन 1081 नम्बरो के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए बच्चियों को दोनों स्पर्श (सुरक्षित व असुरक्षित) के बारे में बताया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए एम ट्रस्ट से संतराम तथा निधि ने महिला हिंसा, बाल मज़दूरी, बाल विवाह, बच्चो के लिए एक अभिशाप बताया और कहा शिक्षा बच्चो का अधिकार है। क्राई से ब्रिज कोर्स टीचर रामचंद्र ने बेटा और बेटी में भेद भाव न करते हुए दोनों को शिक्षा का अधिकार है, घर के कामो में न डालकर उन्हें स्कूल भेजने की बात कही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने मिशन शक्ति के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के लिए शिक्षा आवश्यक बताई। वही चाइल्ड लाइन से संतोष राजवंशी तथा नैमिष मिश्र ने सुरक्षा के गुर बताए।
इस अवसर पर एम ट्रस्ट से अशोक कुमार, सुशीला देवी , प्रभु दयाल तथा गांव के संभ्रांत नागरिको के साथ किशोर किशोरिया तथा बच्चे मौजूद रहे।
