मितौली खीरी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 35 वी पुण्यतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पदाधिकारी व सदस्यों ने ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई।
तहसील कार्यालय दैनिक जागरण मितौली में लखनऊ मंडल सक्रिय सदस्य अखिलेश मिश्र की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि समारोह व विचार गोष्ठी संपन्न हुई, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शुक्ल मौजूद रहे। समस्त पत्रकारों ने बाबू बालेश्वर लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की व उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। बताया कि ग्रामीण अंचल और शहरी अंचल के पत्रकारों को एक मंच पर लाने में बाबूजी का अमूल्य योगदान रहा। समाज सेवा में उन्होंने पूरा अपना जीवन अग्रसर करते हुए ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र को बहुत विस्तृत बना दिया। जिसके फलस्वरूप आज सभी 75 जनपदों में व अन्य राज्यों में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अपनी कीर्ति पताका फहरा रही है।इस अवसर पर एमपी राठौर संजय यादव कमलेश पाल मुदित दीक्षित पंकज गौतम कयूम राहुल मिश्रा, रोहित सोनी सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
