लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के दिशा निर्देश पर अवैध शराब निष्कर्षण एवं बिक्री रोकथाम हेतु चलाए गए अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 26 मई 2022 को थाना मितौली पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर अभियुक्त गण रामचंद्र पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी ग्राम टैंमरा थाना मितौली एवं संतोष पुत्र हरद्वारी निवासी ग्राम नगरा थाना मितौली को 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है एवं करीब 1000 लीटर लहन नष्ट किया गया है अभियुक्त गण के विरुद्ध थाना मितौली पर अभियोग पंजीकृत विधिक कार्रवाई की जा रही है
