मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुख्य मार्गो को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश लखीमपुर (खीरी) के मैगलगंज में हवा-हवाई साबित हो रहा है। उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के कस्बा मैगलगंज में रोडवेज व प्राइवेट बसे राष्ट्रीय राजमार्ग व जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले मार्ग पर खड़ी होती है। अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है और कई बार जाम में अक्सर एम्बुलेंस भी फसती है, जिसकी वजह से मरीज व उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग सड़क पर बसे खड़ी करने के एवज में मोटी रकम वसूलते है।
कभी-कभार प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती देखने को मिलती है , लेकिन वह भी सिर्फ गरीब रिक्शा और टेम्पो वालो तक ही सीमित रहती है। सड़क पर बसों को खड़ा कर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालो पर प्रशासन भी हाथ डालने से बचता रहता है।
अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री योगी जी के आदेशों का स्थानीय प्रशासन कहा तक पालन करा पाता है।
