मैगलगंज खीरी में कुछ दिन पूर्व ही जिलाधकारी महोदय ने आदेश दिया था कि फलाहारी बाबा के निकट स्थित तालाब को अवैध कब्ज़ेदारो और अतिक्रमण से मुक्त कराकर अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाएगा।लेकिन अवैध कब्जे दारों के अड़ियल रवैया के चलते अमृत सरोवर का कार्य रुक गया। कब्जे दारों के बुलंद हौसलों के आगे जब प्रशासन को लगा कि अब कार्य नहीं हो पाएगा उप जिला अधिकारी के निर्देश पर इंस्पेक्टर मैगलगंज अनिल सिंह मैप फोर्स के साथ कार्यस्थल पर जा पहुंचे और अवैध कब्जे पर बुलडोजर से कार्रवाई करके कब्जा मुक्त कराया गया तब कहीं जाकर जिला अधिकारी महोदय के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर का कार्य पुनः प्रारंभ हो सका कई लोगों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें जो अवैध कब्जा कर के बनाई थी हटा ली थी।लेकिन कुछ मन बढ़ दबंग अतिक्रमण कारी प्रशासन को खुला चुनौती दे रहे थे पहले तो प्रशासन बातचीत करके शांति रूप से अवैध कब्जे को हटवाने का प्रयास करता दिखाई दिया लेकिन कुछ दबंग टाइप के लोगों ने लेखपाल मनोज से अभद्रता पूर्ण व्यवहार करने का प्रयास किया तो टीम ने सख्ती दिखाते हुए पुलिस की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया विरोध कर रहे लोगों से इंस्पेक्टर मैगलगंज ने मकान के कागज मांगे तो निर्माणाधीन तालाब के पास में बने छोटे तालाब पर जिन लोगों ने अवैध निर्माण कर रखा है वह लोग कागज ना दिखा सके और मौके से भाग गए आखिर निर्माणाधीन तालाब के पास में स्थित तालाब पर जो अवैध कब्जा है यह कब कब्जा मुक्त होगा क्योंकि अगर यह कब्जा मुक्त नहीं होता है तो यह लोग हमेशा विवाद की जड़ बने रहेंगे फिलहाल प्रशासन की सख्ती के बाद अमृत सरोवर के लिए दलदल बने तालाब के साफ सफाई का कार्य पूरा चालू हो गया
