विहार: मधुबनी झंझारपुर.झंझारपुर में मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल स्थित 400 पीएसए का ऑक्सीजन प्लांट ने कार्य करना शुरू कर दिया, इसके साथ ही उत्पादन एवं सप्लाई भी शुरू हो गई । पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक श्री नीतीश मिश्रा ने फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया । ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते हुए विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि जीवन दायनी ऑक्सीजन की महत्ता कोविड काल ने बता दिया, महामारी के दौरान ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण कई अपनों को खो दिया। कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। कोविड के खिलाफ मजबूती से लड़ाई जारी है, साथ ही अन्य बीमार परिस्थितियों में भी ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है।मौके पर सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा, अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार चौधरी ,प्रभारी उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार , मिथिला डायरी के चेयरमैन उमेश राय ,नगर पंचायत के मुख्य पार्षद वीरेंद्र नारायण भंडारी , स्वास्थ्य प्रबंधक श्याम चौधरी व अन्य मौजूद थे।
