गोला के मोहम्मदी रोड पर लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा नगरपालिका व पुलिस प्रशासन के साथ अतिक्रमण को हटाया जा रहा है कुछ लोगो ने अपने आप ही नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाया लिया,नाले के ऊपर जिसका पक्का कब्जा किया गया उसको भी हटाया गया,बिना भेदभाव के अतिक्रमण का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है जिसके सहयोग व्यापार मंडल के लोग भी कर रहे है,कहीं कहीं छोटी छोटी अनबन हुई लेकिन समझा भुझा कर निपटारा कर दिया गया ,गोला में अतिक्रमण सिर्फ दुकानों के ही नही,लोगो ने नाले के ऊपर सीढियां भी बना रखी थी जिससे छत पर जाया जा सके लेकिन प्रशासन ने किसी को नही छोड़ा और न ही भेदभाव किया गया,छोटी सी छोटी जगह का अतिक्रमण हटाया जा रहा है जिसकी लोग प्रशंशा भी कर रहे है,पुलिस प्रशासन व नगरपालिका की ओर से यह अतिक्रमण गोला के सभी मार्गो पर अभियान चलाया जाएगा,गोला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय हमराहियों के साथ मौजूद रहे,नगर पालिका के भी लोग मौजूद रहे अतिक्रमण हटाये जाने के साथ हिदायत भी दी जा रही है कि दुबारा इस प्रकार का नाले के ऊपर निर्माण न किया जाए अन्यथा उसके विरुद्ध प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी।।
Related Stories
February 11, 2023
