मितौली खीरी | विकासखंड मितौली के ग्राम पंचायत ककरहा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य टीम भेजकर संक्रामक रोगों से बचाव हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 170 मरीजों का उपचार किया गया जिसमें 40 लोगों की मलेरिया की जांच की गई गांव के लोगों की जांच करके उनका उपचार किया गया इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉक्टर शोएब अख्तर फार्मासिस्ट, सचिंद्र वर्मा,एलटी शिवेंद्र सिंह,श्याम बाबू मिश्रा, वाटर बाय जितेंद्र शामिल रहे
