मैगलगंज खीरी।चार जिलों सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई,शाहजहांपुर के केन्द्र में स्थित कस्बा मैगलगंज जहां से न केवल उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड परिवहन बल्कि राजस्थान परिवहन निगम आदि सहित देश के कोने कोने तक का सफर कराने के लिए सैकड़ो बसें यहां से होकर गुजरती हैं।या यूं कहें कि यदि आपको देश के किसी भी जगह का सफर करना है।तो आपको मैगलगंज कस्बे से परिवहन साधन हर समय उपलब्ध मिलेगा।इसके अतिरिक्त 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि तीर्थों के राजा नैमिषारण्य जिसके कायाकल्प के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने करीब 800 करोड़ रुपये का प्रावधान परिलक्षित किया है का पावन धाम यहां से महज 50 किमी की दूरी पर विद्धमान है।पूरे देश से हजारों लाखों टूरिस्ट यहीं से होकर पावन धाम नैमिषारण्य के दर्शनों को जाते हैं।लेकिन कस्बे में आज तक बस स्टॉप की कहीं कोई व्यवस्था शासन के द्वारा नही की गयी है।जिसके चलते सड़कों के किनारे धूप वर्षा आदि में भी यात्रियों की भीड़ हर समय यहां देखी जा सकती है।इतना ही नही बस के इंतजार में घण्टों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।बसें आती हैं तो कभी कभी जल्दबाजी में बस ड्राइवर जाम की स्थिति न हो इस भय से चलते चलते ही सवारियों को उतार और बैठा लेते हैं।जिससे कई बार दुर्घटनाओं का खतरा भी रहता हैं।जो बसे यहां आकर रुकती भी हैं तो उनको रोडवेज ड्राइवर बेतरतीब ढंग से सड़कों पर जहां तहां खड़ी कर देते हैं जिससे अन्य वाहनों को निकलने में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।जानकारी के अनुसार कस्बे में काफी समय से रोडवेज बस स्टॉप प्रस्तावित है।लेकिन जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैये के चलते आज तक इस तरफ कोई ध्यान नही दिया जा सका है।लोगों की मांग है कि यदि रोडवेज बस स्टॉप की व्यवस्था हो जाये तो कस्बे में व्यर्थ की भीड़भाड़ से छुटकारा मिलने के साथ साथ बहुतों को रोजगार भी मिल सकता है।अब प्रशासन की नजर इस तरफ कब पड़ती है।ये बड़ा सवाल है।
