मितौली खीरी।पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर ग्राम सेमरावा में सियाराम कोटेदार के निज आवास पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जनप्रिय कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉक्टर नरेंद्र सिंह भोले शंकर की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कस्ता विधायक ने कहा सावन मास में पूजन अर्चन का विशेष महत्व है आने जाने वाले कांवरियों की सेवा करना भी पुण्य का कार्य है अगर किसी भी प्रकार की कांवरियों को दिक्कत होती है तो उनकी सेवा के लिए में 24 घंटे तत्पर पर हूं ।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख वर्मा मितौली मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह गौरी शंकर शुक्ल, सरोज मिश्रा, सुरेश राठौर, अनिरुद्ध मिश्र, अमित, काफी संख्या में भोले भक्त मौजूद रहे ।
