मितौली खीरी ईदउल अजहा का त्यौहार कस्बे व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों में शांतिपूर्ण ढंग से अकीदत के साथ नमाज अदा कर एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस दौरान ईदगाहों व मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस फ़ोर्स तैनात रही।
रविवार को मितौली फत्तेपुर कस्ता बेहजम नीमगाँव सहित तहसील क्षेत्र के समस्त ग्रामों में ईदउल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस्लाम धर्म में ईद उल अजहा या बकरीद दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाते हैं।बकरीद के दिन नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी दी जाती है। कुरबानी का सिलसिला तीन दिनों तक चलता रहता है। कुर्बानी के मीट को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। एक हिस्सा गरीबों व दूसरा हिस्सा रिस्तेदारो दोस्तों में बांटा जाता है एवं तीसरे हिस्से को घर मे पकाया जाता है। साथ ही ईदुल अजहा में भी तरह तरह के पकवान बनाये जाते हैं। इंटरनेट युग मे लोग शोसल मीडिया प्लेट फार्म पर एक दूसरे को दिन भर बधाईयां देते रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी सुनीत कुमार अपनी टीम के साथ सभी ईदगाहों एवं मस्जिदों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सभी को ईद का त्योहार भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
