लखीमपुर खीरी | भारतीय जनता पार्टी मंडल कस्ता की बैठक राधेरमण सोना देवी शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कस्ता में भाजपा कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के मुख्य अतिथि जिला मंत्री बृजेश सिंह ने मां सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरंभ की जिला मंत्री मुख्य अतिथि ने कार्यशाला में आए हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास को देखते हुए कार्य करती है जब से सरकार बनी है चाहे प्रदेश हो या देश हो विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं पूर्व जिला मंत्री मनोज वर्मा कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सभी कार्यकर्ताओं को हर स्थिति में तैयार रहना है पूर्व जिला मंत्री रविंद्र कनौजिया भूमि विकास बैंक मितौली के चेयरमैन ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की मुख्य कड़ी कार्यकर्ता ही होता है। कार्यशाला में आए हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा ने सभा का समापन किया।सभा का संचालन महामंत्री कौशल किशोर बाजपेई ने किया। उपाध्यक्ष बुद्ध पाल सिंह ,नारायण प्रसाद त्रिवेदी, राघवेंद्र मिश्रा, जितेंद्र शुक्ला, ऋषि मिश्रा ,आदर्श मिश्रा ,शिवांशु त्रिवेदी ,महिला मोर्चा से मैना गुप्ता, राधा देवी, दीपेन्द्र सिंह, सूर्य बली वर्मा , युवा मोर्चा मंडल कस्ता अध्यक्ष विकास सिंह भदौरिया, पीयूष मिश्रा, आदि मंडल कस्ता के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
