मितौली खीरी। विकासखंड मितौली की केशरिया हिंदू वाहिनी गौरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने राजस्थान उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या को लेकर मितौली उपजिलाधिकारी विनीत उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा हत्या की इस घटना को लेकर केशरिया हिन्दू वाहिनी द्वारा जिले की आठो तहसीलों में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया जिसमे प्रधान मंत्री से केशरिया हिंदू वाहिनी गौरक्षा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया है कि ऐसे जिहादियों को फांसी की सजा दी जाए । उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंप अपराधियों को शीघ्र ही सजा की मांग की है।
जिसमे मुख्य रूप से केशरिया हिन्दू वाहिनी गौरक्षा प्रकोष्ठ लखीमपुर के जिलाअध्यक्ष अतुल शुक्ला, जिला प्रचारक पंडित कमल मिश्रा,संगम शुक्ला, विष्णु प्रताप सिंह उर्फ पिंटू, अरुण सिंह,शेरु सिंह,वीरपाल सिंह, प्रेमपाल सिंह, छोटे राठौर,श्रीकृष्ण शुक्ला, आदेश शुक्ला,आदि तमाम केशरिया हिंदू वाहिनी गौरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
