फरधान खीरी |पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन मे व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा रात्रि में गिरिजा दयाल राजेन्द्र बाजपेयी महाविद्यालय में चौकीदार संतराम की हत्या की घटना से संबंधित मु0अ0सं0 56/2022 धारा 302 भादवि का सफल अनावरण करते हुए हत्या करने वाले 02 नफर अभियुक्तों 1.राहुल मिश्रा उर्फ गौरव मिश्रा पुत्र स्व० हजारीलाल नि० थरवनगंज शाहू गारमेन्ट वाली गली थाना कोतवाली सदर खीरी व 2.ललित कश्यप पुत्र नन्हे कश्यप नि० ग्रा० गुटैय्याबाग शिवकालोनी थाना कोतवाली सदर खीरी को मनिकापुर तिराहे से बिना नंबर की अपाचे गाड़ी से भागते हुए गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा देशी 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, मृतक संतराम का लूटा गया मोबाइल जी-फाइव बरामद किया गया जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 394/411 भादवि की बढोत्तरी की गयी तथा अभियुक्त गौरव उर्फ राहुल शर्मा उपरोक्त की निशानदेही पर आला कत्ल एक अदद लोहे की रॉड भी बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार मु0अ0सं0 299/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय भेजा गया।
