भीखमपुर खीरी | मितौली कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर कस्वे के नहर पुल से करीब 20 मीटर की दूरी पर ममरी को जाने वाले रास्ते पर नहर और रोड के बीच कुलाबा के पास एक युवक का पड़ा शव देखा गया जहां शव देखे जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बनते ही काफी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने भीखमपुर पुलिस चौकी को दी गई मितौली एस एच ओ सुनीत कुमार ने इसकी जानकारी मितौली क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल को दी
सी ओ मितौली मौके पर पहुँच कर स्थित का जायजा लिया युवक के शरीर पर चोट के निशान देखे गए और मिले युवक के शव को देखकर उन्होंने बताया है कि संदिग्ध परिस्थितियों में जो युवक का शव बरामद हुआ है जिस युवक की पहचान नहीं हो सकी है पहचान होने पर ही मामले की जानकारी प्राप्त होगी शव को पीएम के लिए भिजवाया जा रहा है पीएम के आधार पर ही विधिक कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए मितौली थाना प्रभारी सुनीत कुमार द्वारा छानबीन की जा रही है
