मितौली खीरी |पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में जनपद खीरी में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना मितौली पुलिस द्वारा गस्त व चेकिंग के दौरान 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद करके अभियुक्त पुष्कर दत्त उर्फ बब्लू पुत्र मनोहर लाल निवासी ग्राम मुरईताजपुर थाना मितौली जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना मितौली पर मु0अ0सं0 208/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा० न्यायालय भेजा गया।
