मितौली खीरी| जिला अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के अंतर्गत 1 जुलाई 2022 से चलने वाले संचारी व दस्तक अभियान की अंतर विभागीय बैठक उप जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में की गई जिसमें शिक्षा विभाग बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग पशुपालन कृषि पंचायती राज विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया बैठक में संचारी रोग नियंत्रण के संबंध में सभी विभागों की जिम्मेदारियां तय की गई उप जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को इस अभियान में संक्रामक रोगों से प्रभावित नियंत्रण हेतु अपना अपना माइक्रो प्लान अच्छे ढंग से बनाकर प्रस्तुत करने को कहा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौलीअधीक्षक डॉक्टर देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सभी लोग अपने आसपास साफ सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखेंगे कहीं भी पानी न जमा होने दें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनेजमा हुए पानी में मच्छर के लारवा पनपते हैं जिससे संक्रामक रोग फैलते हैं मलेरिया डेंगू दिमागी बुखार चिकनगुनिया स्क्रब टायफस आदि बीमारियां होती हैं यदि किसी व्यक्ति को बुखार चक्कर झटके शरीर में ऐंठन या लाल चकत्ते जैसे लक्षण हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें ध्यान रखें झोलाछाप डॉक्टरों को बिल्कुल ना दिखाएं ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद तय्यब सिद्दीकी ने बताया कि यह अभियान 1 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा जिसमें 1 जुलाई से 15 जुलाई तक संचारी रोगों से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम रैलियां गोष्टी प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम किए जाएंगे 16 जुलाई से 31 जुलाई तक घर-घर दस्तक अभियान चलेगा जिसमें आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा बुखार टीवी आदि बीमारियों के लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान की जाएगी इस अवसर पर बीसीपीएम रोहित पाल मुकेश खरे अमित सक्सेना बीएमसी अंकित मिश्रा त्रिवेदी सतेन्द्र पांडेय आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे
