लखीमपुर खीरी। अपराध एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हैदराबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक की पिपिया में रखी अवैध कच्ची शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याती गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने ग्राम उदयपुर निवासी अनूप कुमार पुत्र जानकी प्रसाद लोनिया, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया।
बरामदगी के आधार पर थाना हैदराबाद में मु0अ0सं0 273/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल रवि कुमार और कांस्टेबल प्रेमशंकर यादव शामिल रहे।

