लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश शतरंज संघ द्वारा अखिल भारतीय शतरंज संघ के सहयोग से गत मार्च माह में लखनऊ में आयोजित नेशनल ऑर्बिटल सेमिनार परीक्षा में सात राज्यों से 50 चयनित प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में आवास विकास कॉलोनी स्थित वैष्णवी चेस अकैडमी के मार्गदर्शक श्री चंद्र प्रकाश पटवा ने सफलता प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय निर्णायक बनने का गौरव हासिल किया है।
वैष्णवी चेस अकैडमी के सेक्रेटरी श्री अभिषेक पटवा ने बताया कि श्री चंद्र प्रकाश पटवा की इस उपलब्धि से संस्था के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश का नाम गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल के विकास एवं प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वैष्णवी चेस अकैडमी प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
इस उपलब्धि पर अकैडमी से जुड़े खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री चंद्र प्रकाश पटवा को बधाई दी है।

