Oplus_16908288
राजधानी लखनऊ के थाना माड़ियाओं पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गोली लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी। कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल तथा 2 अवैध शस्त्र भी बरामद किए गए हैं।
घटना के खुलासे को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी ट्विंकल जैन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और वाहन भी बरामद कर लिए गए हैं तथा आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी ट्विंकल जैन द्वारा दी गई बाइट।

