लखीमपुर खीरी। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती के नेतृत्व को मजबूत करने एवं मिशन 2027 की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ मुख्य मंडल प्रभारी मा. सूरज जावट मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए सूरज जावट ने सभी विधानसभा अध्यक्षों, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क अभियान को तेज किया जाए, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को मजबूती मिल सके।
कार्यकर्ताओं ने “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की नीति के साथ पार्टी को मजबूत बनाने एवं मिशन 2027 को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर “विजय लक्ष्य 2027”, “जय भीम-जय कांशीराम-जय बसपा” के नारों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश दिया।

