मैगलगंज खीरी।भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनीतिक) द्वारा आगामी 18 मई को मैगलगंज कोतवाली पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किए जाने की घोषणा की गई है। संगठन द्वारा क्षेत्र में पर्चे वितरित कर किसानों, ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की जा रही है। जारी पर्चे के अनुसार,मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम जहान नगर निवासी कालीचरण यादव पुत्र नन्दपाल यादव बीते 12 फरवरी 2026 से लापता बताए जा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। इसी मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के उद्देश्य से भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनीतिक) ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
संगठन ने 18 मई 2026 को सुबह 9:30 बजे मैगलगंज कोतवाली पहुंचकर धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। पर्चे में कहा गया है कि क्षेत्र के विभिन्न संगठन भी इस आंदोलन में भाग लेंगे।
पीड़ित परिवार की ओर से आकाश यादव ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर न्याय की लड़ाई में सहयोग करने की अपील की है।

