मितौली।स्व गणना अभियान के तहत भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने अपने आवास पर स्वयं गणना कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्व गणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कराने की अपील की।
उन्होंने कहा कि स्व गणना अभियान देश के विकास और सटीक जनगणना के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से ही सही आंकड़े सामने आएंगे, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक बेहतर तरीके से पहुंच सकेगा।
इस अवसर पर उन्होंने मितौली क्षेत्र की जनता को अभियान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्व गणना करवाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार मितौली दिनेश कुमार एवं उपजिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
