मितौली। पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी और असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में मितौली मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के बढ़ते विश्वास का परिणाम बताया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिला इकाई के उपाध्यक्ष शमशाद अली, पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह, मंडल अध्यक्ष मन्नालाल, नितिश कुमार, ठाकुर कप्तान सिंह, पंकज कुमार, राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी ने एकजुट होकर पार्टी की जीत पर खुशी जताई और भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा करने का संकल्प लिया।
