पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भीरा पुलिस को सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक भीरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
थाना भीरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 322/2025 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त करन यादव पुत्र रामसागर, उम्र लगभग 23 वर्ष, निवासी मोहल्ला राजेन्द्रनगर लाल्हापुर थाना गोला जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
