खीरी। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शारदानगर पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में गुरुवार को थाना शारदानगर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इमरान खाँ पुत्र मंजनू खाँ निवासी ग्राम बडागांव, थाना शारदानगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ मु0सं0 6065/23, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामला दर्ज था, जिसमें वह वांछित चल रहा था।
थानाध्यक्ष शारदानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ऋषिराज पाण्डेय व कांस्टेबल करन कुमार शामिल रहे।
