मितौली खीरी। विकासखंड मितौली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने इन पार्कों पर लीधियाई,खमरिया,औरंगाबाद रायपुर,फतेहपुर,बटरगंज नकारा,आशिक नगर,भंडेबरा, मैगलगंज,चुरईपुरवा,हैदर नगर मितौली,गोदियापुरवा,जहाँनगर, चौगनपुर,छत्तापुर,सलाहपुर ग्रंट,अनुरुद्धपुर सहित कई पार्कों पर बड़े हर्षोल्लास के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। जहाँ सलाहपुर ग्रंट में रामनरेश पाल व बलवीर कोटेदार सहित हजारों की संख्या लोग रैली में जय भीम के नारों डीजे से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान मितौली थाना प्रभारी महेश पाठक सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनमें पूर्व प्रधान दिनेश मास्टर,शमशाद अली, बसपा नेता सचिन सिंह नितिन, अब्दुल हमीद उर्फ कल्लू,सियाराम कोटेदार,पप्पू मिश्रा कोटेदार,दीपक सिंह सरदार और अशोक कुमार गौतम प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और एकता का संदेश भी दिया गया।
