मितौली/खीरी। कस्ता विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय, फत्तेपुर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी अम्बेडकर जयंती एवं मितौली में प्रस्तावित योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। बैठक में कस्ता विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, मंत्री, सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर,कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू,गन्ना समिति मैगलगंज के अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा,जिला मंत्री अमित सिंह तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष सर्वेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बैठक में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने तथा मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
