लखीमपुर खीरी।थाना फूलबेहड़ पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 6 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को मु0स0 2251/14 धारा 147, 323, 325, 452, 504, 506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त हेमराज, दिनेश, रामसिंह, मालती व राकेश को गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त मु0सं0 2842/19, अपराध संख्या 169/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त शिवपाल को भी गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में हेमराज पुत्र छेद्दू, दिनेश पुत्र हेमराज, रामसिंह पुत्र छेद्दू, मालती पुत्र छेद्दू एवं राकेश पुत्र छेद्दू निवासी ग्राम सकरन थाना फूलबेहड़ तथा शिवपाल पुत्र छेद्दू निवासी ग्राम तेतारपुर थाना फूलबेहड़ शामिल हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक अमृतलाल यादव, कांस्टेबल सचिन कुमार एवं कांस्टेबल मोनू शामिल रहे।
