मैगलगंज खीरी। जनपद के मैगलगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली थाना परिसर से प्रारंभ होकर लालपुर होते हुए सिंह ढाबा तक पहुंची।
रैली का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने किया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही महिलाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और 112 के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में भी समझाया गया, जिससे वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें।
इस अवसर पर इंस्पेक्टर अपराध अखिलेश गंगवार, चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक कालीचरण यादव, उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अवधेश कुमार, हेड कांस्टेबल रामनयन सिंह तथा महिला आरक्षी सोनी माधुर, मोनिका और विवेस कुमारी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
