जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फरधान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक फरधान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, मु0सं0 1382/21, अ0सं0 486/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त कोयल पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर निवासी ग्राम कैमहरा, थाना फरधान को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक अरुण कुमार गिरि यादव
कांस्टेबल गोविन्द कुमार
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।
