oplus_0
मितौली/खीरी।विकासखंड मितौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जानकी नगर ग्रंट के गांव राजेपुर में आयोजित पांच दिवसीय बुद्ध कथा कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का संचालन खुशीराम गौतम द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन अवसर पर पहुंचे बसपा कार्यकर्ता सचिन सिंह नितिन ने सभा को संबोधित करते हुए तथागत गौतम बुद्ध, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सकता है।
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे सामाजिक एकता और अधिकारों के प्रति सजग रहें तथा बहुजन समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक व ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजकों की सराहना की गई।
