oplus_0
लखीमपुर खीरी।विकासखंड मितौली स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क,भंडेबरा में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर तथा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान दिनेश कुमार मास्टर की मौजूदगी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कमेटी के सदस्यों व क्षेत्र के सम्मानित ग्रामीणों ने पार्क की बाउंड्री वॉल निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की मांग जोरदार तरीके से उठाई। इस पर सांसद जुगल किशोर ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि 14 अप्रैल (डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती) से पहले बाउंड्री वॉल का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
सांसद के इस आश्वासन से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी ने उनका आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की बात कही।
बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के शमशाद अली, सियाराम कोटेदार, पंकज कुमार गौतम, कमलेश कुमार, रोहित कुमार अर्कवंशी सहित कई सम्मानित ग्रामीण उपस्थित रहे।
